मुंबई| अपनी पिछली फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में जैकी चेन के साथ नजर आने वाले अभिनेता सोनू सूद अपने पहले ट्रेन पास को देखकर भावुक हो गए और उस समय की यादों में खो गए, जब उन्होंने इस शहर में अभिनेता के रूप में सफर शुरू किया था।
सोनू ने ट्वीट किया, “पहली बार मुंबई आने पर जब अभिनेता के रूप में पहला सफर शुरू किया, उस समय का लोकल ट्रेन का पहला पास मिला। वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है।”
अभिनेता ने ट्रेन के पास की तस्वीर भी साझा की।
यह बोरीवली और चर्चगेट के बीच प्रथम श्रेणी का पास था।
कॅरियर की बात की जाए तो सोनू एक बायोपिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की कहानी समाज कल्याण के क्षेत्र से जुड़े एक शख्स पर आधारित होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज