नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट ही नहीं पूरे वर्ल्ड में ‘मुल्तान के सुल्तान’ नाम से फेमस पूर्व अच्छे बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) जिस अंदाज में क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजी करते थे। उसी अंदाज में वे सोशल मीडिया पर भी ज़बरदस्त बैटिंग करते हैं। उनके कमेंट्स हों या वीडियो, हर बात में ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ का स्तर बहुत हाई दिखाई देता है। वह अपने टाइम पर भारत के no. 1 बल्लेबाज थे। इसी कारण उनके फैंस को हर पल नई पोस्ट का इंतजार रहता है सबके दिलो पर छाए हुए है। वीरू ने अब दो ऐसे फनी वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूटना तय है।
बिना हैंडल-ब्रेक की साइकिल चलाते मिले साधु।
वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक साधु महाराज कंधे पर गदा रखकर साइकिल चलाते हुए जा रहे हैं। खास बात ये थी। इस साइकल में न तो हैंडल था। तो ब्रेक होने का तो सवाल ही नहीं था। सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘रोहतक में हनुमान भक्त, बिना हैंडिल और ब्रेक की साइकल चलाते हुए।
वीडियो बनता देखकर साधु दिखाने लगा करतब, वीरू ने फैंस को दी चेतावनी।
मजे की बात ये है कि अपना वीडियो बनता देखकर साधु महाराज भी जोश में आ गए और अनोखे करतब दिखाने लगे। साधु ने साइकिल के डंडे पर ही पालथी जैसी पोजिशन बना ली। वीरू ये देखकर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को चेतावनी भी दे दी. उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा, ‘ऐसा करने की कोशिश न करें.’वीरू यह वीडियो शेयर की पेट घटाने के लिए कर रहे है पर फैंस को मना किया है ऐसे करतब ट्राई ना करे।
अपना भी फनी वीडियो किया शेयर, पेट घटाने के लिए कर रहे ये काम।
वीरू ने फैंस के साथ अपना भी एक फनी वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में वीरू लॉकडाउन के दौरान बढ़ गए पेट को कम करने के लिए एक बहुत ही कठिन एक्सरसाइज कर रहे हैं। ये एक्सरसाइज है ‘स्कवैट वॉक.’ इस एक्सरसाइज में सहवाग अपने पंजों पर बैठकर दोनों घुटनों को आपस में मिलाने के बाद बैक को थोड़ा उठाकर चलने का प्रयास कर रहे हैं. बैकग्राउंड में एक फनी सा म्यूजिक चल रहा है और उन्होंने इसके कैप्शन में योग की तारीफ करते हुए लिखा है। ‘थोड़ा वक्त लगेगा पर योग हमारी सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन योग से ही होगा.’ साथ में उन्होंने इंटरनेशनल योग दिवस का हैशटैग भी शेयर किया है।
[facebook][follow id=”janmat_samachar” count=”true” ]
और भी हैं
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने दी बधाई
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट’ में शामिल हुई खेल हस्तियां, कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी की सराहना की
हालिया फॉर्म के अलावा और भी कई फैक्टर टीम इंडिया को बनाते हैं पाकिस्तान के खिलाफ जीत का दावेदार