मुस्लिम शरीर को शमशान घाट से निकालने के खिलाफ फतवा
हैदराबाद में मुस्लिम शरीर को शमशान घाट से निकालने के खिलाफ फतवा जारी करते हुए, इस्लामिक मदरसा जामिया निजामिया के ‘दारुल इफ्ता‘ विंग ने उस शख्स के शव को बाहर निकालने और शिफ्ट करने की मांग को गलत करार दिया है, जो कुछ दिनों पहले शहर में एक शमशान (हिंदू कब्रिस्तान) में दफन किया गया था।
परिवार की अनुमति,शव को हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया
फतवा में कहा गया है कि मृतक के परिवार की अनुमति के बाद ही शव को हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया गया था। जिसके बाद शरीर को वहां से स्थानांतरित करने के लिए किसी भी कदम की कोई आवश्यकता नहीं।
बता दें कि नरसिंगी में रहने वाले मोम्मद खाजा मियां की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके शव को किसी भी कब्रिस्तान में दफनाने से इनकार कर दिया था। बाद में स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप से उन्हें हिंदू शमशान घाट में दफनाया गया था
हालांकि, इस खबर के बाद कई मुस्लिम नेताओं ने टीएस वक्फ बोर्ड के साथ अपना विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद बोर्ड ने कब्रिस्तान की प्रबंध समितियों के खिलाफ जांच शुरू की।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि