मुंबई| ‘हैंगओवर’ और ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गीत को अपनी आवाज देने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि जब वह गाते हैं, तो तकनीशियनों की नींदे कई दिनों तक उड़ जाती हैं और वे सो नहीं पाते हैं।
पिछले हफ्ते मीडिया के साथ वीडियो कॉल के दौरान जब सलमान से एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार ने उनकी हालिया फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के गाने ‘सजन रेडियो’ को गाने का अनुरोध किया तो अभिनेता ने बात को टालने के अंदाज में कहा, “सबसे पहली बात..मैंने यह गाना नहीं गाया..मैं आपको कुछ बताता हूं, जब भी मैं गाना गाता हूं, तो इसके बाद काम काफी बढ़ जाता है।
आवाज को सही बनाने के लिए तकनीशियनों को स्टूडियो में कई दिन तक जागना पड़ता है।”
फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज