मुंबई| राखी सावंत बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से हैं, जो हमेशा अपने मन की करती हैं और मन की कहती हैं। राखी हाल ही में बिग बॉस के घर से वापस आई हैं। शो के दौरान भी उन्हें बेबाक अंदाज में देखा गया था। राखी ने आईएएनएस को बताया, “मैं हमेशा सामने आकर अपनी बात रखती हूं। मेरे दिल या दिमाग में जो कुछ भी आता है, मैं वह कह देती हूं। मेरे दिल या मुंह में कोई फिल्टर नहीं है।”
‘परदेसिया’, ‘झगड़े’, ‘देखता है तू क्या’ जैसे अपने डांस नंबर्स की वजह से जानी जाने वालीं राखी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के ग्रैंड फिनाले में टॉप फाइव तक पहुंचने में कामयाब रही हैं। राखी एक चैलेंजर के तौर पर शो के मिड-सीजन में शामिल हुई थीं।
राखी की मां जया फिलहाल शहर के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज