नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जन संघ के संस्थापक व पूर्व सांसद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्हें बेहतरीन शिक्षाविद्, अद्भुत प्रशासक और एक मजबूत शख्स के रूप में याद किया जाता है जो भारत की आजादी के साथ-साथ एकता के लिए भी लड़े।”
मोदी ने मुखर्जी के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि ये वे लोग थे जिनके पास भारत के विकास के लिए भविष्यवादी ²ष्टि थी।
मुखर्जी एक बैरिस्टर और अकादमिक थे। वह आजादी के बाद पहली कैबिनेट में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री थे।
उन्होंने 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की, जो बाद में 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि