लखनऊ| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से लांच महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ पर सवाल उठाए। अपने ट्वीट में, प्रियंका ने मुख्यमंत्री से यह बताने के लिए कहा कि यूपी में मिशन शक्ति कितना सफल रहा है।
उन्होंने कहा, “यूपी में महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि महिलाएं राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। कई महिलाओं ने अपने जीवन को समाप्त कर लिया, क्योंकि उनकी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।”
प्रियंका ने साथ ही महिलाओं के साथ हुए 10 घटनाओं का वर्णन किया।
प्रियंका राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध को लेकर लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल