नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेरठ में आयोजित किसान पंचायत में रविवार को ‘जाट’ समुदाय को लुभाने की कोशिश की। पार्टी के अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आप की महापंचायत हुई।
केजरीवाल का संबोधन मुख्य रूप से तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध पर केंद्रित था। आप संयोजक ने प्रदर्शनकारी किसानों के लिए तीन कृषि कानूनों को ‘डेथ वारंट’ कहते हुए अपनी पार्टी के नारे को दोहराया।
केजरीवाल ने जय जवान, जय किसान और किसान एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को उन अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है, जो ब्रिटिश शासनकाल में भी नहीं करना पड़ा था। उन्होंने भाजपा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे मामले बनाने का भी आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा, “हमारे किसान कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन देशद्रोही हो सकते। लेकिन भाजपा ने उन्हें आतंकवादी और खालिस्तानवादी कहा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल