लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
राहत सामग्री के प्रत्येक पैकेट में पांच किलोग्राम आटा, पांच किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम आलू के साथ ही दाल, नमक, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस और कई चीजें शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है।”
उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यो से जुड़े लोग आगे आए हैं।
यह राहत सामग्री गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि