मुंबई: अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का कहना है कि योग आत्मानुभूति करना सिखाता है और इसी के चलते अपने शरीर के बारे में चेतना उत्पन्न होती है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि योग न केवल बाहर से मुझे अपने शरीर को लेकर जागरूक बनाता है बल्कि यह अंदरूनी अंगों के बारे में भी मुझे बताता है। मेरे ख्याल से यह काफी जरूरी है क्योंकि यह आपको अपने शरीर के बारे में आत्मानुभूति करना सिखाता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर अंग का सांस लेना जरूरी है। यह आपके शरीर व उसकी क्षमताओं के प्रति आपके ध्यान को आकर्षित करता है ताकि आप सिर्फ अपने शरीर को ही नहीं बल्कि अपने दिमाग को भी मजबूत बना सकें।”
अभिनेत्री ने बताया कि वह हफ्ते में तीन बार योग का अभ्यास करती हैं।
–आईएएनएस
[facebook][follow id=”janmat_samachar” count=”true” ]

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज