सबा खान
राजस्थान के एक अस्पताल (Hospital )के कर्मचारियों की WhatsApp चैट वायरल हो रही है, जिसमें मुस्लिम मरीज़ों की मदद न करने का आरोप है
दरअसल, ये मामला उस वक़्त सामने आया जब इस हॉस्पिटल के कर्मचारियों की WhatsApp चैट वायरल हो गई थी. अस्पताल के कर्मचारियों के बीच मुस्लिम मरीज़ों को अटेंड न करने को लेकर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कर्मचारियों के ख़िलाफ़ जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि, रविवार को उन्होंने चूरु के एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों की WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट मिले हैं. हम इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं. जल्द ही Whatsapp चैट में लिखे नामों के ख़िलाफ़ करवाई की जाएगी.

इस मामले में चुरु के पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा, हमें एक शिकायत मिली है, जिसके बाद हम मामले में FIR दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं.
इस संबंध में हॉस्पिटल के मालिक डॉ. सुनील चौधरी (Dr Sunil Choudhary) ने फ़ेसबुक (Facebook) (पोस्ट के ज़रिए माफ़ी मांगते हुए कहा कि, उनके अस्पताल के कर्मचारियों का किसी भी समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि