जयपुर| राजस्थान कैडर के 1988 बैच के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कैबिनेट समिति ने प्रतिष्ठित पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी और वह 31 अगस्त से 31 दिसंबर, 2022 तक अपनी नई भूमिका निभाएंगे।
सिंह के पिता प्रकाश सिंह भी बीएसएफ के डीजी रह चुके हैं। पंकज कुमार सिंह वर्तमान में बीएसएफ के विशेष डीजी के रूप में कार्यरत हैं। वह 7 फरवरी, 2020 को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में आठ साल और सीआरपीएफ में चार साल तक सेवा की है।
उन्होंने राजस्थान पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और संयुक्त राष्ट्र की एक परियोजना के लिए बोस्निया में एक साल बिताया है।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा