नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्री प्रणब मुख्रर्जी ने अग्नि-V के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी है।
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुख्रर्जी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा महानिदेशक डीआरडीओ डॉ एस क्रिस्टोफर को भेजे संदेश में कहा है, “मैं तहे दिल से अग्नि-V से जुड़े सभी लोगों को इसके सफल परीक्षण पर हार्दिक बधाई देता हूं।
मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि इस संस्करण में कई नई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल किया गया है। आज का यह परीक्षण हमारी उन्नत क्षमताओं को दर्शाता है।
मैं इस टीम के हरेक सदस्यों यानि वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा और अन्य सभी को भी इस प्रयास में शामिल होने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। हमारा राष्ट्र उनकी कड़ी मेहनत के लिए आभारी है और हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि