तिरुवनंतपुरम | वायनाड जिले के पुलिस अधीक्षक आर. इलांगो ने घोषणा की है कि सार्वजनिक स्थलों पर जो कोई बिना मास्क लगाए पाया जाएगा, उस पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करते हैं।
राज्य में एक और दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, जिस दुकान में सैनिटाइजर या साबुन उपलब्ध नहीं रहेगा, उसके मालिक पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
वायनाड जिला फिलहाल ग्रीन जोन में है। इस जिले में अभी तक एक भी कोराना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। जिले के 842 लोग अपने घर में ही खास निगरानी में हैं और नौ संदिग्ध मरीज विभिन्न अस्पतालों में है।
राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ लोगों से फोन पर बात की थी और उन्हें भरोसा दिलाया है कि लॉकडाउन में छूट दिए जाने पर वह वायनाड आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की