मुंबई| अभिनेता रितेश देशमुख अपनी घायल पत्नी जेनेलिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं, जिनकी बायीं हाथ में प्लास्टर किया गया है। उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया, जिसमें रितेश उनके बालों को बांध रहे हैं। जेनेलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो मुझे मेरे सबसे ज्यादा खराब समय में भी प्यार करे।”
इस महीने की शुरुआत में, बच्चों के साथ स्केटिंग सीखने की कोशिश के दौरान जेनेलिया की बायीं हाथ में चोट लग गई थी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए कहा कि भले ही लोग सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए मंच का उपयोग करते हैं, लेकिन वह खराब समय में भी इसका उपयोग करना चाहती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज