वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ संयुक्त रूप से हवाई हमले करने के लिए तैयार हैं और इस संबंध में ट्रंप रजामंद हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के हवाले से बताया, “मुझे लगता है कि हम किसी भी देश के साथ मिलकर आईएस का मुकाबला कर सकते हैं फिर चाहे वह रूस हो या कोई और। इस संबंध हमारे राष्ट्रीय हित समान है।”
ट्रंप प्रशासन का यह रुख पिछली सरकार से एकदम अलग है जिसने सिर्फ सीरिया में हवाई हमले करने के लिए रूस के साथ मिलकर काम किया था।
व्हाइट हाउस का यह बयान रूस के रक्षा मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के दो जेट विमानों ने आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले संबंधी अभियान में हिस्सा लिया लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इन दावों को खारिज कर दिया था।
(आईएएनएस)

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया