लखनऊ| लखनऊ मेट्रो में बुधवार को अपने सफर के पहले दिन ही दिन तकनीकी खराबी आ गई।
मेट्रो की उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बने कई यात्री मवैया और दुर्गापुरी स्टेशन के बीच 30 मिनट से भी ज्यादा समय तक फंसे रहे। यह रुकावट ट्रैक्शन पंप में गड़बड़ी के चलते आई।
जहां कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें मेट्रो में सवारी करना अच्छा लगा, वहीं कई यात्रियों ने अपनी आगे की ट्रेनों के छूट जाने और कुछ यात्रियों ने गेट नहीं खुलने के कारण कोच में फंसे रहने से निराशा जताई।
सुबह करीब 6.38 बजे तकनीकी गड़बड़ी से यात्रा में रुकावट आ गई। कई स्कूल जाने वाले बच्चे भी मेट्रो ट्रेन के अंदर फंसे नजर आए।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया था। दोनों ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मेट्रो में 8.5 किलोमीटर तक की यात्रा भी की।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि