भदोही (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहांगीराबाद में एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा नदी में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को खोजने के लिए गोताखोरों को लगाया।
महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है।
इस बीच, सूत्रों ने कहा कि महिला ने पहले कहा था कि उसे और उसके बच्चों को लॉकडाउन में खाना नहीं मिल रहा है और पैसे की आमदनी भी रुक गई थी, क्योंकि वह दिहाड़ी मजदूर थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता बच्चों को जल्द से जल्द खोज कर निकालना है, हम बाद में अन्य जांच करेंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि