एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट में वर्ल्ड फूड इंडिया में 50 शेफ मिलकर 800किलो खिचड़ी बनाई हैं। खिचड़ी को सबसे पहले गुरुद्वारे के लिए निकाला गया। गुरु पर्व के मौके पर इसे गरीब बच्चों में बांटा गया। खिचड़ी को बनाने में केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति समेत कई दिग्गज हस्तियां जुटी थी।
योग गुरु रामदेव ने खिचड़ी में घी का छौंक लगाया। इसको इंसुलेटेड कढ़ाई स्टीम में पकाया गया। इंडिया गेट में आग से खाना नहीं पकाया जा सकता, जिसके चलते इंसुलेटेड पाइप से खिचड़ी को पकाया गया। दाल, चावल, बाजरा, रागी मूंग और छिलके वाली दाल से मिलाकर पौष्टिक खिचड़ी तैयार की गई है।
इंडिया गेट पर चल रहे इंटरनैशनल फूड फेस्टिवल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे दिन खिचड़ी बनाने का रेकॉर्ड बनाया गया है। मशहूर शेफ संजीव कपूर की देखरेख में करीब 800 किलोग्राम खिचड़ी पकाई गई जो गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल होने जा रही है। मौके पर गिनिज बुक के अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2017’ का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई मिलकर कर रहे हैं। इस फूड फेस्टवल में दुनियाभर के 70 देशों से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश बढ़ाना इस कार्यक्रम का मकसद है। खिचड़ी बनाने के कार्यक्रम का मकसद खिचड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाना है।
और भी हैं
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
जीआईएस 2025 में आतिथ्य का नया आयाम : भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: मनोहर लाल