हैदराबाद: हैदराबाद के सोमाजीगुडा में वाई-फाई बंद करने पर एक पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है।
पत्नी रेशमा सुल्ताना ने कथित रूप से पति को सोने के लिए बाध्य करने के लिए वाई-फाई बंद कर दिया था।
सुल्ताना की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रेशमा सुल्ताना ने बुधवार रात को कथित तौर पर वाई-फाई का कनेक्शन बंद कर दिया, जिसके बाद पति ने क्रोधित होकर उसकी पिटाई कर दी।”
तीन बच्चों की मां सुल्ताना का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद हैं और मामला दर्ज करने व पति को गिरफ्तार करने के निर्णय से पहले दंपति की काउंसलिंग की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि