बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन हो गया है
जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय वाजिद खान किडनी की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद वाजिद को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वही उनकी कोरोना संक्रमण की भी पुष्टी की गई थी ,वाजिद खान की मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।
Read More: संगीत निर्देशक वाजिद खान की कोरोना से हुई मौत
https://www.instagram.com/p/CAnvQbll_DG/
वाजिद ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से किया डेब्यू
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सन 1998 से सलमान खान की मूवी ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपना डेब्यू किया था। फिर इसके बाद इस जोड़ी ने एक के बाद एक सलमान खान की कई मूवीज में संगीत कंपोजर का काम किया ।साजिद-वाजिद ने फिल्म गर्व, तुमको ना भूल पाएंगे, दबंग, तेरे नाम और पार्टनर में म्यूजिक दिया। उन्होंने अक्षय कुमार के फिल्म में चिंता ता चिता चिता गाने को भी गाया.
वाजिद ने सलमान खान के लिए कंपोज किया आखिरी गाना
इसके अलावा वाजिद ने अपने जीवन का आखिरी गाना सलमान खान के लिए कंपोज किया। इस गाने को सलमान ने पिछले दिनों ही यूट्यूब पर रिलीज किया.

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज