अहमदाबाद: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया सोमवार देर रात अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में मिले हैं। वह इससे पहले लापता बताए जा रहे थे।
पुलिस का कहना है कि कुछ लोग उन्हें एक निजी अस्पताल चंद्रमणि में बेहोशी की हालत में लाए थे।
चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में शर्करा का स्तर कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सोमवार रात लगभग 9.20 बजे अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
पुलिस को हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह विहिप कार्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर सरदारनगर कैसे पहुंच गए। ऐसा बताया जा रहा है कि वह विहिप कार्यालय से ऑटोरिक्शा में सवार होकर गए थे।
अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह बेहोश क्यों हो गए।
पुलिस द्वारा मंगलवार को तोगड़िया से बात करने के बाद ही जानकारियां उजागर होंगी।
इससे पहले अहमदाबाद की अपराध शाखा ने कहा कि उसने लापता विहिप नेता की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। ऐसे कथित आरोप थे कि राजस्थान पुलिस उन्हें ले गई हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि