हैदराबाद | तेलंगाना पुलिस ने कोविड-19 लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करते हुए कथित रूप से शराब पार्टी करने के आरोप में चार सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खम्मम जिले के मढ़ीरा कस्बे में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने सोमवार रात एक गेस्ट हाउस में पार्टी का आयोजन किया था।
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उस जगह पर छापा मारा, जहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर श्रीनिवास एक कमरे में छिपे हुए मिले, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने गेस्ट हाउस से शराब की आधी बोतल और खाद्य सामग्री जब्त की।
पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
तहसीलदार सैदुलू, उप-जेलर प्रभाकर रेड्डी और पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास अधिकारी राजा राव के अलावा डॉक्टर श्रीनिवास पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि इस पार्टी में अगर और अधिकारी भी शामिल रहे होंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
तेलंगाना में 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही सभी शराब की दुकानें, पब और बार बंद हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि