मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 213.21 अंकों की तेजी के साथ 33,209.97 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 64.70 अंकों की मजबूती के साथ 10,189.05 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.06 अंकों की बढ़त के साथ 33090.82 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.6 अंकों की मजबूती के साथ 10,181.95 पर खुला।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च