मैनचेस्टर: मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी एश्ले यंग का कहना है कि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी और डिफेंडर ल्यूक शॉ विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्षीय शॉ की कोच जोस मोरिन्हो ने सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी, जिसकी प्रतिक्रिया में यंग ने उनके पक्ष में रहते हुए यह टिप्पणी की।
ब्राइटन के खिलाफ खेले गए एफए कप क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान शॉ को टीम में एक अन्य खिलाड़ी के स्थान पर मैच के दौरान शामिल किया गया था। इस मैच में युनाइटेड ने 2-0 से जीत हासिल की थी।
यंग ने कहा, “शॉ एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं। उन्हें केवल शांत रहकर अपना काम करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले