हंबनटोटा। श्रीलंका ने शनिवार को देश के दक्षिण में एक नए आर्थिक क्षेत्र में 5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की चीन के प्रस्ताव का स्वागत किया।
चीनी राजदूत यी शियानलियांग ने हंबनटोटा में दक्षिण आर्थिक विकास क्षेत्र के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि चीन के 50 से अधिक निवेशकों द्वारा दक्षिणी विकास परियोजना में निवेश करने में रुचि रखना श्रीलंका के लिए एक बड़ा अवसर है।
उन्होंने कहा कि चीन अगले तीन से पांच सालों के भीतर नए आर्थिक क्षेत्र में लगभग 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा, जिससे विशेष रूप से हंबनटोटा और दक्षिण के लोगों के लिए 1,00,000 रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दक्षिण आर्थिक क्षेत्र में चीन के निवेश की सराहना की और हंबनटोटा पोर्ट को विकसित करने के लिए चाइना मर्चेंट्स होल्डिंग्स को धन्यवाद दिया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च