मुंबई: अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा कि वह तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ के हिंदी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। सत्यजीत फिल्म में संजय दत्त के बेटे की भूमिका में दिखेंगे।
सत्यजीत ने कहा, “मैं ‘प्रस्थानम’ को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इसमें मुझे बहतरीन किरदार मिला है। यह अब तक मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।”
उन्होंने कहा, “संजय सर बचपन से मेरे हीरो रहे हैं और अब मैं उनके ऑनस्क्रीन बेटे की भूमिका में दिखूंगा। यह रोमांचक है और इस मौके के लिए मैं संजय सर और मान्यता मैम का बहुत आभारी हूं।”
संजय दत्त प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म के हिंदी संस्करण का निर्देशन देवा कट्टा करेंगे। उन्होंने ही फिल्म के मूल संस्करण का निर्देशन किया था। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू होगी।
सत्यजीत के अलावा, फिल्म में अली फजल, मनीषा कोइराला और अमायरा दस्तूर भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज