मुंबई| अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को उन अफवाहों का खंडन किया जिनमे कहा गया था कि वह संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में हैं, लेकिन उनका यह भी कहना है कि अगर भंसाली कुछ सोचते हैं तो वह उनके साथ काम के लिए तैयार हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भंसाली की फिल्म में काम कर रहे हैं? इस पर सलमान ने संवाददाताओं से कहा, “यह अफवाह है। घबराएं नहीं। हालांकि, इसके बाद अगर उनके पास कोई विचार है तो मैं तैयार हूं।”
सलमान इससे पहले भंसाली के साथ ‘खामोशी’ और ‘हम दिल चुके सनम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वर्तमान में सलमान ईद पर रिलीज हो रही ‘ट्यूबलाइट’ के प्रचार में व्यस्त हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज