चेन्नई| अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह पिछले बारह महीनों में पांच हिट फिल्म देने के साथ अपने करियर की ऊंचाई पर हैं और वह अपने करियर के मौजूदा समय से खुश हैं।
राकुल को हालांकि सफलता या असफलता पर बहुत अधिक ध्यान देना पसंद नहीं है।
राकुल ने आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह चरण उत्साहित नहीं करता, क्योंकि एक हिट मुझे खुशी या एक फ्लॉप मुझे दुख नहीं देता है। मेरे लिए हिट से उत्साहित होना मुश्किल है, क्योंकि मुझे नहीं पता कि फिल्म का जश्न कैसे मनाते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं कि पिछले दो साल अच्छे बीते हैं। यह जानने में अच्छा लगता है कि लोग मेरे काम के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन यह स्थायी नहीं है और अंत में समाप्त हो जाता है। मैं हमेशा यह सोचती हूं कि मैं लंबे समय तक क्या काम कर सकती हूं। मुझे सफलता या असफलता पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पसंद नहीं है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज