जोधपुर: जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को अभिनेता सलमान खान को वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया है, जबकि इस मामले के अन्य चार आरोपी बॉलीवुड सितारों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है।
इस मामले की सुनवाई पिछले 19 सालों से चल रही थी और यहां की अदालत ने 28 मार्च को अंतिम बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सलमान की सजा की अवधि को लेकर भी अदालत में काफी बहस हो रही है।
यह मामला वर्ष 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के समय का है।
जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने अन्य आरोपी सितारों को बरी करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज बिश्नोई ने कहा कि इस मामले से जुड़ अन्य आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि