हैदराबाद:| तेलंगाना विधानसभा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद रविवार देर रात इसकी घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास, प्रगति भवन में लगभग सात घंटे चली बैठक के बाद एक बयान में कहा गया कि कैबिनेट ने उसी तरह का एक प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया है जैसा कि केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पारित किया है।
प्रस्ताव विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया जाएगा, जो मार्च के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।
कैबिनेट ने भारतीय नागरिकता के अनुसार धर्म के आधार पर भेदभाव न करने के लिए भी केंद्र सरकार से अपील की।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि