चंडीगढ़ : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि विशिष्टता का केंद्र बनने के लिए देश के विश्वविद्यालयों को खुद में सुधार लाकर अपने प्रदर्शन बेहतर करने होंगे। इसके लिए बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करने अर्थात सुधार, प्रदर्शन व बदलाव लाने की नसीहत दी। नायडू पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के 67वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बदलते दौर की जरूरतों के अनुसार खुद को विकसित करना होगा और बदलाव लाना होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा में निपुणता हासिल करने और बुलंदियों को प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्य को ऊंचा रखने की नसीहत दी।
नायडू ने कहा कि नीति व मूल्यों का कोई विकल्प नहीं है। दीक्षांत समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर एम. एम. शर्मा को डॉक्टरेट ऑफ साइंस, प्रोफेसर तेजिंदर सिंह विर्दी को डॉक्टरेट ऑफ साइंस और पूर्व प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर को एलएलडी की मानद उपाधि प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय ने मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह को खेल रत्न, प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर बी. एन. चौधरी को ज्ञान रत्न और उद्योगपति सुनील कांत मुंजाल को उद्योग रत्न प्रदान किया
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि