दुबई| अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की, हालांकि उन्होंने बहुत दुखी मन से बताया कि उनके दोनों बेटों में से एक की हृदय में गंभीर समस्या होने के चलते मौत हो गई।
सेलिना ने शनिवार को दशहरा के दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भवनाएं साझा की।
उन्होंने लिखा, “भगवान ने हमें 10 सितम्बर 2017 को दुबई में जुड़वा प्यारे बेटों आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग देने की कृपा की। हालांकि, जीवन हमेशा वैसा नहीं होता, जैसा हम इसे जीने की योजना बनाते हैं। हमारा बेटा शमशेर जटेली हाग हृदय में गंभीर समस्या के चलते इस दुनिया में अपना सफर जारी नहीं रख सका।”
सेलिना ने कहा कि आर्थर का चेहरा उन्हें हमेशा शमशेर की याद दिलाएगा जो उन्हें ऊपर अकाश से अपने नाना की बांहों में से देख रहा होगा। अभिनेत्री के पिता का दो महीने पहले निधन हो गया था।
सेलिना ने होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी की है। दोनों पहले से ही पांच वर्षीय जुड़वा बेटों विंस्टन और विराज के माता-पिता हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज