न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर के जरिए मीडिया और अपने विरोधियों पर निजी हमले करने को लेकर होने वाली अपनी आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बिना राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे।
अमेरिकी चैनल फॉक्स बिजनेस नेटवर्क पर प्रसारित साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि वह अपने फॉलोअर्स से सीधे बात कर अनुचित मीडिया कवरेज से बच सकते हैं।
ट्रंप ने कहा, “ट्वीट करना टाइपराइटर की तरह है। जब भी मैं लिखता हूं तो यह आप तुरंत इसे अपने शो में दिखा देते हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यदि मैं सोशल मीडिया पर नहीं होता तो शायद ही मैं यहां होता।”
फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के अपने खातों को एक बेहतरीन मंच बताते हुए उन्होंने कहा, “जब भी कोई मेरे बारे में कुछ भी कहता है तो मैं उस पर अपना पक्ष रखता हूं।”
कई नेताओं ने ट्रंप से ट्विटर के इस्तेमाल से बचने और इसका कम इस्तेमाल का आग्रह किया है। ट्रंप ने स्वीकार किया कि कुछ दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया।
ट्रंप के ट्विटर पर 4.09 करोड़ फॉलोअर हैं। ट्रंप समाचार मीडिया और अपने राजनीतिक विरोधियों पर जवाबी हमले करने के लिए नियमित तौर पर ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया