लॉस एंजेलिस – अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी के कारण फंसे 400 से अधिक भारतीयों के साथ स्वदेश वापसी के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। इन भारतीयों में छात्र भी शामिल हैं।
सौंदर्या ने कहा, “ये सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय हैं, लेकिन मेरी सहानुभूति सती भारतीय छात्रों के साथ ही उन सैकड़ों छात्रों के साथ है, जो बिना किसी उचित आवास और संसाधनों के यहां फंसे पड़े हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को हमें निकालने में सहायता के लिए लिखती रही हूं, लेकिन न तो कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और न ही उन भारतीयों को कोई सहायता दी गई है, जो यहां अपना गुजारा करने में असमर्थ हैं।”
फिल्म ‘रांची डायरीज’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने वहां से निकालकर भारत लाए जाने की उम्मीद जताई है।
उन्होंने कहा, “मैं भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से उन सभी छात्रों और साथी भारतीयों के लिए प्रोत्साहन पैकेज के लिए अनुरोध करूंगी जो यहां फंसे हुए हैं।”
सौंदर्या ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट के एक्टिंग कोर्स में शामिल होने के सिलसिले में लॉस एंजेलिस गई थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की