चेन्नई| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने शनिवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और काला बाजारी करने वालों पर गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने इस अधिनियम के तहत प्रीमियम दरों पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने वालों को गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया है। बयान में स्टालिन ने कहा कि पुलिस को रेमडेसिविर इंजेक्शन के जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों और अधिक कीमत पर ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि गरीब लोग भी अपनी आजीविका प्रभावित होने के बावजूद राज्य सरकार के लॉकडाउन प्रतिबंधों में सहयोग कर रहे हैं।
लेकिन कुछ असामाजिक तत्व रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी कर उसे ऊंचे दामों पर काला बाजारी कर बेच रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि