मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जहां के तमाम सितारे हमेशा से ही अंग्रेजी धुनों पर नाचना पसंद करते हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन ऑफ हार्ट दीपिका पादुकोण को यो यो हनी सिंह का अंग्रेजी बीट गाना हमेशा से भाता है।
दीपिका से जुड़े एक खास सूत्र ने कहा कि हनी सिंह का अंग्रेजी बीट गाना उनकी फिल्म कॉकटेल का ही गाना है जिसे वह अब तक सबसे ज्यादा सुनती हैं। कॉकटेल फिल्म दीपिका के लिए खास मायने रखती है क्यूंकि इस फिल्म ने दीपिका के करियर को एक नया मोड़ दिया।
इस फिल्म के बाद दीपिका और यो यो हनी सिंह ने कई सुपर हिट गाने दिए जिसमें चेन्नई एक्सप्रेस का लुंगी डांस, रेस-2 का पार्टी ऑन माइ माइंड शामिल हैं।
कुछ समय पहले दीपिका की ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज की को-स्टार रूबी रोस ने अपनी और दीपिका के डांस क्लिप को पोस्ट किया था, जिसमें दोनों ही हनी सिंह के गाने लव डोज पर थिरक रहे थे।
(आईएएनएस)
और भी हैं
फिल्म ‘जाट’ का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह
अनकही कहानियों की कहानी है फिल्म ‘अकाल-द अनकॉन्क्वेर्ड’: गिप्पी ग्रेवाल
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने दिल्ली में किया ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर लॉन्च