हल्द्वानी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मी और पत्रकारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “देवभूमि का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। हल्द्वानी में सुनियोजित तरीके से दंगा हुआ है। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला किया गया है। पत्रकारों तक को जलाने की कोशिश की गई है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। उपद्रवियों, दंगाइयों पर कानून अपना काम करेगा।”

और भी हैं
पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, 16,680 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
बरी किए जाने के बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले-दिल्ली की जनता से माफी मांगें
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी