नई दिल्ली | भारतीय रेलवे ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद 15 अप्रैल से ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर फैसला कर लिया गया है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि रेल मंत्रालय ने इस तरह का कोई भी प्रोटोकोल जारी नहीं किया है, जैसा की रिपोर्ट्स में फर्जी तरीके से बताया गया है।
नेशनल ट्रांस्पोर्टर ने कहा कि इस स्टेज में यात्री सेवा शुरू करने के बारे मे कयास लगाना जल्दबाजी होगी।
बयान के अनुसार, “रेलवे सभी हितधारकों और संभावित यात्रियों के हित में फैसला लेगा। सभी से आग्रह है कि मीडिया के कुछ धड़ों द्वारा फैलाये गए अफवाह पर ध्यान न दे।”
दरअसल, कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय रेलवे 14 अप्रैल से कुछ उपायों जैसे थर्मल स्क्रीनिंग के साथ यात्री सेवा शुरू करेगा, जिसका रेलवे ने खंडन किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि