ओम कुमार, नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के बडे़ नेता हरीश रावत को देहरादून के CMI अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि असहनीय दर्द होने के चलते और पांव में ब्लड क्लोटिंग की वजह से हरीश रावत को भर्ती किया गया है। पैरों में खून जमने के कारण ये दिक्कत हुई, हरीश रावत की तबीयत पर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अभी अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
उनके प्रवक्ता नें बताया कि हरीश रावत को इस वक्त देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 24 से 48 घंटे तक के लिए पूर्व सीएम को ऑबजर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर क्लोटिंग दिल तक पहुंचती है तो खतरा बढ़ सकता है इसलिए उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को डीप वेन थ्रोंबोसिस कहा जाता है।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि