लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शनिवार को आईपीएस अफसर हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया। हिमांशु ने अपने ट्वीट में योगी सरकार पर जाति के आधार पर तबादले करने का आरोप लगाया था।
हिमांशु नई सरकार के कार्यकाल में निलंबित होने वाले पहले बड़े अफसर हैं। फिलहाल वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध हैं। उनके निलंबन की पुष्टि गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने की।
हिमांशु ने हाल में हुए तबादलों पर सवाल उठाए थे। भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि योगी सरकार जाति के आधार पर तबादले कर रही है।
गौरतलब है कि गृह विभाग ने इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट लेकर निलंबन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि