मेक्सिको सिटी| मेक्सिको के उत्तरी राज्य चिहुआहुआ में एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमलावरों ने ‘यूनाइटिंग फैमिलीज’ केंद्र में प्रवेश किया और केंद्र के अंदर मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
अनुमान के मुताबिक, जब घायलों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहली बार सहायताकर्मी पहुंचे तो उस समय वहां करीब 25 लोग थे।
केंद्र के चारों ओर एक दर्जन से ज्यादा पुलिस वाहन तैनात कर दिए गए हैं और पुलिस अधिकारी आसपास के इलाकों में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय बैठक, आपसी संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा