मुंबई : अभिनेत्री सुरभि चंदना का कहना है कि वह कभी भी बॉलीवुड फिल्मों की प्रशंसक नहीं रही हैं। सुरभि ने कहा, “मैं कभी भी बॉलीवुड प्रशंसक नहीं रही हूं। एक ऐसा भी समय था, जब मुझे पता नहीं होता था कि फिल्में रिलीज हो रही हैं। मैं इसमें शरीक नहीं होती थी। भले ही कोई कहे कि फिल्में धारावाहिकों की तुलना में अधिक सफल होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि टेलीविजन की पहुंच जैसा कोई माध्यम नहीं है।”
धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में अनिका ओबरॉय की भूमिका निभा रहीं सुरभि विद्या बालन की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ में छोटे-से किरदार में दिखाई देंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज