मुंबई: निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि उन्हें हमेशा से नए गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के साथ काम करना पसंद रहा है।
सूरी वर्तमान में वीवायआरएल ऑरिजिनल्स के माध्यम से स्वतंत्र कलाकारों को बढ़ावा दे रहे हैं।
वीवायआरएल ऑरिजनल्स ने शुक्रवार को अपना तीसरा गीत ‘हीर’ जारी किया। यह गीत एक समकालीन प्रेमगीत है, जो वेद शर्मा द्वारा गाया और उनके द्वारा ही लिखित है।
सूरी ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्रतिभावान कलाकारों को तलाशना और उन्हें यह मंच प्रदान करना है जो हमने स्वतंत्र संगीतकारों के लिए तैयार किया है। मुझे हमेशा से नए गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के साथ काम करना पसंद रहा है और मुझे खुशी है कि हमने इस परियोजना के लिए भारत के एक छोटे से शहर से वेद जैसे एक प्रतिभाशाली कलाकार को खोजा।”
वेद मध्य प्रदेश के डाबरा से है। मनोरंजन की दुनिया में उनका करियर 16 वर्ष की आयु में एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के लिए एक रेडियो जॉकी और वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में हुआ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।