वालपारैसो: अरबपति सेबेस्टियन पिनेरा ने रविवार को चिली के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वह अगले चार साल तक इस पद पर रहेंगे।
पिनेरा ने वालपारैसो में राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्यों के समक्ष समारोह में शपथ ली।
उन्होंने देश की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत से यह कमान ली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिनेरा (68) नवंबर 2017 में दोबारा इस पद से लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कर घटाने और निवेश बढ़ाने का वादा किया था।
फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक, पिनेरा चिली में चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 2.8 अरब डॉलर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया