न्यूयॉर्क: मजबूत आर्थिक आंकड़ों के बीच अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती का रुख देखने को मिला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो में बीते सत्र के 1.2303 डॉलर के मुकाबले 1.2284 डॉलर की कमजोरी रही। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.3934 डॉलर के मुकाबले 1.3939 डॉलर की बढ़त रही।
डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.7798 से लुढ़ककर 0.7712 हो गया।
डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 90.231 पर रहा।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी