मुंबई: फिल्म ‘पद्मावत’ की कमाई 300 करोड़ रुपये के आंकड़ें को पार कर चुकी है। इस पर रणवीर सिंह का कहना है कि यह एक ‘ऐतिहासिक’ फिल्म है, जो उनके करियर में अहम रहेगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
रणवीर ने बताया, “‘पद्मावत’ हमारे देश की एक ऐतिहासिक फिल्म है। मुझे बेहद खुशी है और मैं अभिभूत हूं कि यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के दर्शकों द्वारा पंसद की गई।”
उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी फिल्म है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब है और मेरी पहली फिल्म 300 करोड़ में शामिल हुई है। ‘पद्मावत’ की यादें बहुत खास होंगी।”
उन्होंने खिलजी जैसी भूमिका के लिए भंसाली का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह हमेशा उनके काम को चमकाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।