नई दिल्ली: फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के बाद अब रणवीर फिल्म ‘सिम्बा’ में पुलिस अधिकारी, ‘गली बॉय’ में स्ट्रीट रैपर और ’83’ में क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। किरदारों के साथ प्रयोग करना रणवीर के लिए नई बात नहीं है।
फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में देसी अवतार से लेकर ‘लुटेरा’ में एक अंर्तमुखी की भूमिका निभाना और फिर ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में रौबदार किरदार निभाने तक रणवीर के बॉलावुड पोर्टफोलियों में विविधतापूर्ण किरदार शुमार रहे हैं।
रणवीर ने आईएएनएस को एक रिकॉर्डेड बातचीत में बताया, “मैं उन कलाकारों को सबसे ज्यादा पसंद करता हूं, जिनमें विविधतापूर्ण किरदार निभाने के गुण और हर किरदार में खुद को ढाल लेने की क्षमता होती है। जैसे-हॉलीवुड अभिनेता डेनियल डे-लुइस और जॉनी डेप..ये मेरे बड़े नायकों में से हैं।”
उन्होंने कहा, “यह मुझे प्रेरित करता है, चुनौती देता है और यह मेरा निरंतर प्रयास है और मैं एक बुहुमुखी कलाकार के रूप में पहचाने जाने की आकांक्षा रखता हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।