मुंबई: अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज को भारतीय बाजार के लिए टूरिज्म फिजी की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2017 में इलियाना के साथ एक सफल अभियान के बाद, फिजी का रुख करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ था।
‘बर्फी’, ‘रुस्तम’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ में नजर आईं अभिनेत्री अगले महीने फिजी की यात्रा करेंगी।
इलियाना ने कहा, “मुझे फिजी जैसे सुंदर देश के साथ जुड़ने पर खुशी है। फिजी लोगों ने जो आतिथ्य, सत्कार और प्यार दर्शाया उससे मुझे घर जैसा एहसास हुआ। मैं दोबारा वहां लौटने और इस खूबसूरत स्वर्ग के और नजारों को देखने के लिए बेताब हूं।”
पिछले पांच सालों से फिजी आने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।