नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजनधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में शहर में छिटपुट बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 प्रतिशत रहा।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
श्री मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी के अध्यक्ष का पदभार संभाला,
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा